Hanuman Chalisa

खतरों के खिलाड़ी-8: परिचित स्टंट्स और लोकप्रिय चेहरे

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (16:37 IST)
किसी भी रियलिटी शो को देखना का मजा तब बढ़ जाता है जब उसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी थोड़े लोकप्रिय हों। 'खतरों के खिलाड़ी' का आठवां सीजन शुरू हो गया है और इसकी विशेषता यह है कि लोकप्रिय चेहरे इसमें हैं। 
 
रवि दुबे, हिना खान, शांतनु माहेश्वरी, निआ शर्मा, करण वाही, लोपामुद्रा राउत, गीता फोगाट, मोनिका डोगरा, मनवीर गुर्जर, शिबानी दांडेकर और शाइनी दोषी में से ज्यादातर को टीवी देखने वाले दर्शक पहचानते हैं। 
 
पहले दो एपिसोड्स में स्टंट्स तो वही नजर आए जो हम पिछले सीज़नों में देखते आए हैं, लेकिन लोकप्रिय चेहरों के कारण मजा बढ़ गया। सभी का कोई ने कोई पसंदीदा कलाकार है और इस कारण मुकाबला देखने में ज्यादा मजा आता है। 
 
यदि शो के निर्माता स्टंट्स में कुछ नयापन लाए तो मजा दोगुना हो सकता है। जैसे कि सीज़न 7 में कुछ नए और धमाकेदार स्टंट्स देखने को मिले थे। बहरहाल, अभी उम्मीद की जा सकती है क्योंकि शो का तो बस आगाज़ ही हुआ है। 
 
रोहित शेट्टी का इस शो में लौट आना एक और अच्छी खबर है। 2014 और 2015 में उन्होंने यह शो पेश किया था। 2016 में उनकी जगह अर्जुन कपूर आए और वे शो को ठीक से संचालित नहीं कर पाए। रोहित स्टंट्स को नजदीक से जानते हैं। एक्शन उन्हें पसंद है, लिहाजा वे शो को बेहतर तरीके से पेश करते हैं। 
 
प्रतियोगी लोकप्रिय हैं, होस्ट भी दमदार है, स्टंट्स में नयापन आ जाए तो यह शो फिर अपने फैंस की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है। 
Show comments

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान, गोस्वामी तुलसीदास की अमर गाथा आएगी पर्दे पर

न स्टार पावर, न बड़ा बजट... फिर भी हनुमान अंश का तूफान जारी, 202 करोड़ पार कर 300 करोड़ क्लब पर नजर

गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत छोटी थी, पता ही नहीं था वो शादीशुदा हैं

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली थीं 200 फिल्मों की स्क्रिप्ट्स, मेकर्स रखते थे ब्लैंक चेक

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख