Hanuman Chalisa
✕

केबीसी में 7 करोड़ जीतने वाले अचिन-सार्थक से बातचीत

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2014 (14:41 IST)
'कौन बनेगा करोड़पति 8 में 7 करोड़ रुपए जीतने के बाद दिल्ली के अचिन और सार्थक नरूला अभी भी दंग हैं। जब जीत के बाद उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक कुछ सोचा नहीं है कि वे पुरस्कार के पैसों का उपयोग किस प्रकार करेंगे। अचिन ने बताया कि वे पिछले 10 साल से केबीसी में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।
केबीसी 7 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीतकर कैसा महसूस हो रहा है?
अचिन : हमने इसकी अपेक्षा नहीं की थी। यह जीत पूरी तरह से अनपेक्षित है। जब अभिताभ सर ने घोषणा की कि हम 7 करोड़ रुपए जीत गए हैं, तो मैं स्तब्ध रह गया। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी जिंदगी इस तरह बदल जाएगी। हम सामान्य हैं, लेकिन जिस तरह से यहां तक पहुंचे हैं, उससे अजीब-सा लग रहा है। हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। सभी सितारे एकसाथ आ गए हैं और हम पर मुस्कुरा रहे हैं। मेरे पिताजी ने कहा था- 'तुम 25 लाख से आगे नहीं जा पाओगे।' हमने उन्हें और खुद को भी हैरत में डाल दिया है। जीत के बाद से ही हम इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं।
 
आप इतनी बड़ी राशि का उपयोग किस प्रकार करेंगे?
अचिन : हमने अभी तक तय नहीं किया है कि हम पुरस्कार के पैसों का क्या उपयोग करेंगे। पिछले एक वर्ष में हमने बहुत कुछ झेला है। मेरी मां का ओवेरियन कैंसर के लिए ऑपरेशन किया गया है और उनके कीमोथैरेपी सेशंस हुए हैं। वे फिलहाल निगरानी में हैं। हमने सोचा था कि शो से हमें जो भी पैसे मिलेंगे, उन्हें हम इस चरण के दौरान इलाज पर खर्च करेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य वही था। मेरे पिता का मैट्रेस का कारोबार था। कुछ कारणों की वजह से कारखाना ऐसी जगह पर स्थानांतरित करना पड़ा, जो काफी बड़ा नहीं था। मेरे पिता को कारखाना बेचना पड़ा और हमें उसके बाद काफी घाटा हुआ। हमें अपना घर भी बेचना पड़ा। इन सारी घटनाओं के बाद मेरे पापा काफी उदास रहते थे। फिलहाल हम अपने दादाजी के घर में रहते हैं। यह एक विभाजित घर है और हमारे नाम पर नहीं है। इन सभी से हमें शो में जीत की प्रेरणा मिली। मेरी योजना अपने पापा के लिए एक घर खरीदने की है। फिलहाल मेरे मन में सिर्फ यही बात चल रही है और बाकी की योजना मैं पुरस्कार के पैसे मिलने के बाद बनाऊंगा।
 
आप कब से केबीसी के लिए प्रयास कर रहे थे?
अचिन : पिछले 10 वर्षों से। मेरी उम्र 2004 में 18 वर्ष हुई और तब से ही मैं केबीसी में जाने की कोशिश कर रहा था। मेरा चयन 4 बार ऑडिशंस के लिए नहीं हो पाया। मेरा भाई मेरे लिए लकी चार्म साबित हुआ है। यह एक ऐसा पल है जिसका जश्न मैं अपनी पूरी जिंदगी में मनाता रहूंगा।
 
आपने गेम के लिए क्या तैयारियां की थीं?
अचिन : शो में सवाल थोड़े पेचीदा थे। मैंने जब 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब दिया, तो मेरे पास सिर्फ 2 लाइफलाइन बचे थे। मुझे 14वें सवाल का जवाब पता था, लेकिन इसके बावजूद मैंने एक लाइफलाइन का उपयोग किया। मैं काफी समय से केबीसी के लिए तैयारी कर रहा हूं। ऑडिशन के दौरान मैंने हमेशा 10 सवालों के सही जवाब दिए। हमें 1 महीने पहले कॉल आया कि हमारा चुनाव किया गया है। तब से ही मैं शो के लिए तैयारी करने के लिए देर रात तक पढ़ाई कर रहा था। मैं डेरेक ओ'ब्रेन्स बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट देखता था। मैंने एक अन्य शो 'मास्टरमाइंड फैमिली विद बेंजामिन गिलानी' भी काफी देखा है। मैंने डेरेक ओ'ब्रेन और सिद्धार्थ बसु, जो कि केबीसी के निर्माता भी हैं, द्वारा लिखित क्विज संबंधी कई किताबें पढ़ी हैं। शो के सवाल बेहद विश्लेषणात्मक और अक्सर पेचीदा होते हैं।
 
आप जीत के विषय में क्या कहना चाहते हैं?
सार्थक : मेरा भाई काफी प्रेरणादायक है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या कहूं। यह मेरी पहली मुंबई यात्रा थी। मैं अपने भाई की तरह ज्ञानी नहीं हूं। वह प्रेरणादायक है। मैं पिछले 1 वर्ष से एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) के लिए तैयारी कर रहा हूं, लेकिन वह इसके लिए लंबे समय से तैयारी में जुटा है। हम जीत से अभी भी दंग हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'