suvichar

देव और आशीष... दोनों नहीं कर पाए प्रभावित

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2017 (12:56 IST)
जासूसी धारावाहिक का छोटे परदे पर बेहतर करने का बहुत अच्छा स्कोप है, लेकिन करमचंद, तहकीकात, व्योमकेश बक्षी जैसे कुछ ही जासूसी धारावाहिक याद रहते हैं। कुछ और प्रयास भी हुए हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई। जासूसी कहानी के बूते पर दर्शकों को साधना बहुत कठिन है। दर्शक गलती पकड़ने के लिए बैठे रहते हैं। जरा सी चूक हुई और गई भैंस पानी में। 
 
इन दिनों देव नामक नया शो शुरू हुआ है जिसमें देव नामक जासूस के किरदार को आशीष चौधरी निभा रहे हैं। इसके दो एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं जिसमें एक कहानी को दिखाया गया है। दो एपिसोड मिलाकर लगभग सौ मिनट में एक कहानी को दर्शाया गया है और इतना वक्त पर्याप्त होता है। 
 
पहले एपिसोड में शानदार कहानी चुनी जाती है, लेकिन 'देव' के पहले एपिसोड की कहानी लचर थी। बताया जा रहा है कि सच्ची घटनाओं से ये प्रेरित है। एक बच्ची के अपहरण करने वाले का पता देव अपनी जासूसी ज्ञान के जरिये लगाता है। 
 
कहानी और निर्देशन के मामले में यह शो प्रभावित नहीं कर पाया। देव को होशियार दिखाने के लिए निर्देशक ने कई सीन गढ़े, लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसा लगा कि देव को होशियार दिखाने के लिए जोर-जबरदस्ती की जा रही है। अपहरणकर्ता का पता लगाने में कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि देव ने कुछ विशेष किया हो। बार-बार उस इंसान पर फोकस किया जा रहा था मानो उसने अपहरण किया हो। यह ट्रिक पुरानी हो चुकी है और दर्शक समझ जाते हैं कि जिस पर बार-बार संदेह व्यक्त किया जा रहा है वो अपराधी नहीं है। 
 
साथ ही देव के अतीत के बारे में भी दिखाया गया है कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला था। लगता है कि देव की अतीत की यह कहानी हर एपिसोड में लगातार चलती रहेगी। पुलिस और जासूस की नोक-झोक वाला ट्रेक भी चिर-परिचित है। 
 
एपिसोड के शुरुआत में देव का एक स्टंट दिखाया गया जिसमें नकलीपन साफ नजर आ रहा था। 
 
आशीष चौधरी फिल्मों में बिलकुल प्रभावित नहीं कर पाए, इसलिए बाहर हो गए। लंबे समय बाद उन्होंने छोटे परदे से वापसी की है। उनका अभिनय सुधरा हुआ जरूर लगा, लेकिन अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है। 
 
अभी इस शो के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन शुरुआत अप्रभावी रही है। 
Show comments

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

सुरों की वह रानी, जिसने लता की छाया से निकलकर बनाई अपनी अलग दुनिया: आशा भोसले की अनसुनी कहानी

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख