dharma sangrah
✕

6 महीने बेकार बैठा रहा : शाहिद कपूर

‘तेरे मेरे बीच में’ शाहिद और जेनेलिया

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (12:27 IST)
PR
फरहा खान के शो ‘तेरे मेरे बीच में’ में शनिवार 5 सितंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। शाहिद इसमें अपने बारे में वो राज बताने वाले हैं, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

आत्मविश्वास खो चुका था
शाहिद ने उन दिनों को याद किया जब असफलताओं से उनका आत्मविश्वास डगमगा गया था। उनके अनुसार ‘विवाह’ की शूटिंग प्रारंभ होने के पहले वे आत्मविश्वास खो चुके थे।

वे कहते हैं ‘मुझे सूरज बड़जात्या ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि केवल एक ही चीज तुम्हें आगे ले जाएगी और वह है प्रतिभा, जो तुम्हारे अंदर है। मैंने एक परफेक्ट शॉट दिया और मुझे भरोसा हो गया कि मैं अपना काम जानता हूँ। ‘विवाह’ के सफल होने के बावजूद मैं घर पर 6 महीने बिना किसी काम के बैठा रहा। इस दौरान मुझे 60 फिल्मों के प्रस्ताव आएँ, लेकिन कोई भी स्क्रिप्ट मुझे प्रेरित नहीं कर सकी।

तुम्हारी बॉडी नहीं है
शाहिद जब ‘इश्क-विश्क’ फिल्म के लिए निर्देशक केन घोष से मिले तो उन्होंने कहा ‘तुम हैंडसम हो, प्रतिभाशाली हो, लेकिन तुम्हारी बॉडी नहीं है।‘ यह कहकर उन्होंने शाहिद को रिजेक्ट कर दिया। शाहिद ने अपनी बॉडी बनाई और कई विज्ञापन एजेंसियों को अपने फोटो भेजे। एक फोटो केन को भी मिला और वे आश्चर्यचकित रह गए कि ये वही लड़का है, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उन्होंने शाहिद को अपनी फिल्म के लिए साइन किया।

माधुरी जैसी कोई नहीं
फरहा खान ने शाहिद को कहा कि यदि एक निर्माता के रूप में उन्हें पुराने कलाकारों के साथ फिल्म बनाने का अवसर मिले तो वे किसे चुनेंगे? शाहिद ने हीरो अमिताभ, हीरोइन माधुरी दी‍क्षित, विलेन रंजीत और निर्देशक के रूप में नासिर हुसैन को चुना। शाहिद ने बताया कि वे बचपन से माधुरी दीक्षित को बेहद चाहते हैं और अभी भी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

इस कार्यक्रम में शाहिद ने अपने कई अनुभव बताएँ। जेनेलिया डिसूजा भी इस कार्यक्रम में ‍शाहिद के साथ नजर आएँगी। स्टार प्लस पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'