Hanuman Chalisa
✕

Telangana: हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर तेलंगाना में 70.60 प्रतिशत मतदान

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (10:21 IST)
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना (Telangana) की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को 70.60 प्रतिशत मतदान (70.60 percent voting) हुआ और इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार देर रात कहा कि मतदान प्रतिशत संबंधी अंतिम आंकड़े बाद में पता चलेंगे।
 
सभी 119 विधानसभा सीटों पर कल गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ था, जो वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में अपराह्न 4 बजे समाप्त हो गया जबकि अन्य क्षेत्रों में यह प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त हुई। मतदान समापन के समय से पहले कतार में खड़े लोगों को बाद में भी वोट डालने की अनुमति दी गई। मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।
 
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) राज्य में लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए सभी प्रयास किए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में व्यापक पैमाने पर प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राज्य में रैलियां कीं। चुनाव बाद सर्वेक्षणों में कहा गया है कि तेलंगाना में कांग्रेस को फायदा मिलने का अनुमान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख