sawan somwar

Hariyali Teej Special : हरियाली तीज पर घर पर ही बनाएं ये बेहतरीन Hairstyle

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (08:14 IST)
सावन के महीने के साथ ही आती है हरियाली तीज। यह त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है और इस खास अवसर पर महिलाएं भी खास और परफेक्ट दिखना चाहती हैं। ऐसे में यदि आपने अपनी ड्रेस का चुनाव कर लिया है, तो अब बारी आती है आपकी हेयर स्टाइल की। क्योंकि आप चाहे कितना भी अच्छा मेकअप क्यों न कर लें, जब तक आपका हेयर स्टाइल सही नहीं होगा, तब तक आप परफेक्ट लुक नहीं पा सकती हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं और एक बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
 
एक खूबसूरत हेयर स्टाइल आपको बेहतरीन लुक देने में मदद करती है, तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार हेयर स्टाइल कर सकती हैं।
 
अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप अपने बालों से एक सुंदर-सा जूड़ा बना सकती हैं। अगर आप इस मौके पर साड़ी पहन रही हैं तो जूड़ा आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
 
ब्रेडेड बन भी आपको एक परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा। इसके लिए अपने बालों को साइड से बांटें और फिर ऊपर की ओर से थोड़े से बाल लें। इन बालों की छोटी चोटी बनाएं। इसके बाद बाकी के बचे बालों का जुड़ा बनाएं।
 
अगर आपके बाल छोटे हैं, तो उन्हें आप खुला भी छोड़ सकती हैं और सामने से बालों में पफ बना सकती हैं।
 
वहीं अगर आपके बाल छोटे हैं, लेकिन आपको जूड़ा बनाना है तो आर्टिफिशियल बन लेकर उसे सेट कर सकती हैं और डिफरेंट लुक पाने के लिए आप इसे फूल या गजरे से सजा सकती हैं।
 
यदि आप हरियाली तीज पर लहंगा पहन रही हैं, तो आप लहंगे के हिसाब से हेयर स्टाइल करें। इसके लिए आप अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं। बालों में सामने से छोटा-सा पफ बनाएं और बालों को नीचे से कर्ल कर सकती हैं।
 
साइड चोटी भी आप बना सकती हैं। यह सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक है। अपने बालों को कर्ल करें और उसके बाद बालों को एक साइड करके चोटी बना लें। अब इस साइड चोटी को आप चाहें तो फूलों, गजरे या हेयर एक्सेसरीज से सजा लें।
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

अगला लेख