श्रीलंका : कम आँकना भूल होगी
ट्वेंटी-20 क्रिकेट में श्रीलंका टीम को वह महत्व नहीं दिया जाता है, जिसकी वह हकदार है। ट्वेंटी-20 विश्वकप में श्रीलंका की कप्तानी कुमार संगकारा के हाथों में होगी। आईपीएल-2 में लसिथ मलिंगा, तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, मुथैया मुरलीधरन और कुमार संगकारा ने बेहतरीन फॉर्म दिखाया है, जिसका फायदा टीम को विश्वकप में मिलेगा।
श्रीलंकाई टीम- कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, सनत जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, माहेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज, असंथा मेंडिस, नुवान कुलसेकरा, थिलन तुषारा, लसिथ मलिंगा, इसुरू उडाना, फरवेज महरूफ, जेहान मुबारक और इंडिका डी सरम। |

