Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान : जीतने का माद्दा

Written By WD
Updated: मंगलवार, 2 जून 2009 (15:22 IST)
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है और उनके जोश के दम पर पाकिस्तान ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में खासी सफलता हासिल की है।

NDND
पाकिस्तानी टीम ट्वेंटी-20 विश्वकप 2007 में उपविजेता रही थी और फाइनल मैच में भारत से बहुत कम अंतर से हारी थी। उसके बाद से लेकर अब तक पाक टीम ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस बार टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान के हाथों में है। शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, फवाद आलम अपनी ऑलराउंडर क्षमता से टीम को मजबूती देते हैं। अफरीदी अगर बल्ले से कामयाब रहते हैं तो यह टीम के लिए अतिरिक्त योगदान होता है, क्योंकि टीम को उनकी गेंदबाजी से बहुत उम्मीदें हैं।

पाकिस्तान टीम- यूनिस खान (कप्तान), अहमद शहजाद, फवाद आलम, इफ्तिखार अंजुम, कामरान अकमल, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद आमेर, सईद अजमल, सलमान बट्‍ट, शाहिद अफरीदी, शाहजेब हसन, शोएब मलिक, सोहैल तनवीर, उमर गुल, यासिर अराफात।

Show comments

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई