Hanuman Chalisa

टीचर्स डे को बनाएं यादगार,अपने प्रिय शिक्षक को दें खास उपहार

Updated: शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (17:37 IST)
हमारे व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को जीवनभर नहीं भूलाया जा सकता। शिक्षक दिवस के खास मौके पर अधिकांश लोग अपने गुरु के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने के लिए उन्हें कुछ भेंट करने का सोचते है। लेकिन समस्या यह होती है कि अपने प्यारे शिक्षक के लिए इस दिन क्या करें, उन्हें क्या गिफ्ट दें और कैसे इस दिन को यादगार बनाएं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ सुझाव -
 
उपन्यास, डायरी और पेन : टीचर्स डे के मौके पर आप अपने शिक्षक को उनका पंसदीदा उपन्यास या कोई अच्छी-सी किताब भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा डायरी और पेन भी आप दे सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें शिक्षकों को ज्यादा पसंद आती हैं।
 
ग्रीटिंग कार्ड : वैसे तो बाजार में कई तरह के आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड मिल रहे हैं। 25 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की रेंज में ये आपको आसानी से मिल जाएंगे लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। ये कार्ड आपके शिक्षक के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
 
सजे हैं बाजार : टीचर्स डे पर बाजार में शो पीस, कॉफी मग, टीचर्स डे स्पेशल पेन और ढेरों तरह के उपहार मौजूद हैं। आप उनमें से कोई भी अच्छा-सा गिफ्ट खरीद कर अपने शिक्षक को दे सकते हैं ।
 
बुके या फूल : ताजे फूल और ताजे फूलों से बना बुके भी आपके प्यारे शिक्षक के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है। आप सुबह-सुबह अपने शिक्षक के पास फूल या बुके लेकर जाएंगे तो उनका दिल खुश हो जाएगा।
 
जरूरत का सामान : आप अपने शिक्षक को छोटे-मोटे घरेलू जरूरत के सामान जैसे कॉफी सेट, टी-सेट, डिनर सेट आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं। पर कोई भी उपहार देते वक्त इतना जरूर याद रखें कि आदरभाव के साथ दिया कोई भी उपहार आपके शिक्षक को बहुत पसंद आएगा और वह हमेशा इस दिन को याद रख पाएंगे। कोई भी टीचर आपके उपहार से ज्यादा आपके द्वारा दिए सम्मान से अधिक प्रसन्न होता है इसलिए सबसे पहले अपने टीचर को सम्मान और श्रद्धा का उपहार दीजिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख