sundarkand

Teachers Day : शिक्षक दिवस किस देश में कब मनाया जाता है, चुनींदा देशों की सूची

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (15:16 IST)
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन के अमूल्य 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में इस देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दिया। उनका जन्म दिनांक 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव तिरुतनी में हुआ था।

उनके उप राष्ट्रपति बनने के बाद उनके मित्रों और कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की। डॉ.  राधाकृष्णन का कहना था कि उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस में रूप में मनाया जाएगा तो उन्हें बहुत गर्व होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए हर वर्ष उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
 
शिक्षक दिवस भारत के साथ अन्य देशों में भी मनाया जाता है। सभी देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है शिक्षक दिवस। भारत में शिक्षक 5 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस दिनांक 5 अक्टूबर को मनाया जाता है
 
विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।
 
ओमान, सीरिया, मिश्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, टुनिशिया, जार्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में 28 फरवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अर्जेन्टीना-11 सितम्बर
अल्बानिया-7 मार्च
ऑस्ट्रेलिया-अक्टूबर मास का अंतिम शुक्रवार
ब्राज़ील-  5 अक्टूबर
चिली- 16 अक्टूबर
चीन- 10  सितम्बर
चेक गणराज्य-28 मार्च  
इक्वाडोर- 13 अप्रैल
अल साल्वाडोर- 22 जून
हांग कांग- 12 सितम्बर
हंगरी- जून का पहला शनिवार
इंडोनेशिया- 25 नवम्बर
ईरान-2 मई
मलेशिया- 16 मई
मेक्सिको- 15 मई
मंगोलिया- फ़रवरी का पहला सप्ताहांत
पाकिस्तान-5 अक्टूबर 
पेरू- 6 जुलाई
फ़िलीपीन्स- 5 अक्टूबर
लेखक के बारे में
डॉ. छाया मंगल मिश्र
सामाजिक विचारक, प्रोफेसर और संवेदनशील लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख