sawan somwar

Teachers Day Celebration: स्कूल में ऐसे करें teachers day celebrate

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (08:41 IST)
teachers day 2023
गुरु भगवन का दिया हुआ एक बहुत खुबसूरत तौफा होता है जिसके ज्ञान के ज़रिए हमारे फ्यूचर का सही रास्ता खुलता है। किसी भी स्टूडेंट के लिए टीचर का मार्गदर्शन बहुत ज़रूरी होता है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक सिर्फ टीचर ही आपके सच्चे दोस्त होते हैं जो आपको हमेशा सही रास्ते पर देखना चाहते हैं। एक अच्छा टीचर न सिर्फ आपको बुक के लेसन बल्कि लाइफ के ज़रूरी लेसन भी सिखाता है। एक टीचर आपके दोस्त से लेकर पेरेंट्स होने तक का रोल निभाता है। ऐसे टीचर के लिए एक स्पेशल ट्रीटमेंट तो बनता है। इस टीचर्स डे आप भी इन बेहतरीन आईडिया के ज़रिए अपने टीचर को सरप्राइज दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन फन आइडिया को....
 
1. टीचर की तरह ड्रेस: इस टीचर डे को खास बनाने के लिए आप अपने फेवरेट या क्लासरूम टीचर की तरह ड्रेस पहनकर आ सकते हैं। अगर आपके स्कूल में टीचर की यूनिफार्म है तो आप उस टीचर की कुछ स्पेशल लुक को वियर कर सकते हैं। ये काफी मजेदार आईडिया है जो इस टीचर्स डे को और भी खास बना देगा।
 
2. नोटिस बोर्ड डेकोरेशन: आप इस टीचर्स डे अपने स्कूल का नोटिस भी डेकोरेट कर सकते हैं। साथ ही आप किसी निर्धारित थीम पर अपने टीचर के लिए नोटिस बोर्ड डेकोरेट कर सकते हैं। आप द्रोणाचार्य और अर्जुन, स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस, रमाकांत अचरेकर और सचिन तेंदुलकर जैसे duo के थीम भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

3. हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड: टीचर्स डे के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड होती है जो हर टीचर के लिए किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा वैल्युएबल होती है। आप अपने टीचर को सुंदर सा ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दे सकते हैं। आईडिया के लिए आप pinterest या youtube की मदद ले सकते हैं।  
 
4. फन गेम: आप अपने टीचर्स के लिए मजेदार गेम प्लान कर सकते हैं जिससे उन्हें उनकी रोज़ की जॉब से थोड़ा ब्रेक मिले। आप अपने टीचर के लिए आउटडोर और इंडोर दोनों तरह के गेम प्लान कर सकते हैं।  

5. शोर्ट कविता: आप अपनी क्लास में टीचर के लिए शोर्ट कविता बोल सकते हैं। कविता के ज़रिए अपने टीचर को धन्यवाद बोलें। शोर्ट कविता आपके टीचर को बहुत पसंद आएगी। कविता के लिए आप गूगल या rekhta की मदद ले सकते हैं। 
ALSO READ: जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख