Hanuman Chalisa

टीचर्स डे 2019 : वे 5 खूबियां जो हर अच्छे शिक्षक में होनी चाहिए, आप भी जानिए

ज्ञान की बात हो, योग्यता की या फिर बेहतर इंसान होने की, इन सभी मामलों में शिक्षक हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन ज्ञान के साथ-साथ कुछ और भी योग्यताएं हैं जो एक शिक्षक को अपने आप में बेहतरीन और स्टूडेंट्स का पसंदीदा बनाती हैं। जानिए ऐसी ही 5 खूबियां जो आपको भी बना सकती हैं बेहतरीन शिक्षक - 
 
1 नॉलेज- एक शिक्षक होने के नाते अपने विषय से जुड़ी सभी जानकारियां आपको पता होनी चाहिए। इसके अलावा करंट विषयों का ज्ञान होना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आप विद्यार्थ‍ियों के हर सवाल का जवाब दे सकें। 
 
2 प्रेजेंटेशन- शिक्षक होने के लिए ज्ञान होना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी है उसे विद्यार्थ‍ियों तक पहुंचाने का तरीका। हर विद्यार्थी का मानसिक स्तर अलग होता है, ऐसे में प्रेजेंटेशन ऐसा होना चाहिए जो हर किसी की समझ में आसानी से जा जाए।
 
3 फ्रेंडली नेचर- शिक्षक और विद्यार्थी के बीच अनुशासन जरूरी है, लेकिन समय के साथ साथ अब दोस्ताना व्यवहार की दरकार है। इससे आपको स्टेडेंट्स को समझने और समझाने दोनों में आसानी होगी। इससे अंतर्मुखी विद्यार्थी भी खुल सकेगा और डर दूर होगा।
 
4 अनुभव और उदाहरण- सिर्फ विषय से जुड़ी जानकारियां ही नहीं बल्कि अपने अनुभव भी विद्यार्थ‍ियों से बांटे। इससे आप उनके साथ बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे। उदाहरण देकर समझाएंगे, तो बच्चों को लंबे समय तक याद रहेगा।
 
5 जीवन की समझ- एक बेहतर शिक्षक वही होता है जो अपने विद्यार्थी को जीवन में अच्छे बुरे की पहचान, उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बातें, व्यवहार और मानवता की सीख दे। क्योंकि ये उनके जीवन की बुनियादी जरूरते हैं।

इसलिए अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पा रहा है, तो उसे समझाएं कि वह जीवन में जो बेहतरीन कर सकता है करे, जीवन सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है, उससे आगे भी बहुत कुछ है।

ALSO READ: शिक्षक दिवस पर जरूर जानिए 'डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन' के जीवन की 8 खास बातें

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख