biodatamaker
✕

तालिबान ने दिखाई नरमी, महिलाओं से की अपील, अफगानियों को सता रहा है किस बात का डर...

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (18:28 IST)
काबुल। तालिबान ने मंगलवार को पूरे अफानिस्तान में ‘आम माफी’ की घोषणा की और महिलाओं से उसकी सरकार में शामिल होने का आह्वान किया। इसके साथ ही तालिबान ने काबुल में उत्पन्न संशय की स्थिति को शांत करने की कोशिश है जहां एक दिन पहले उसके शासन से बचने के लिए भागने की कोशिश कर रहे लोगों की वजह से हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला था।
 
तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य इनामुल्ला समनगनी ने पहली बार संघीय स्तर पर शासन की ओर से टिप्पणी की है। काबुल में उत्पीड़न या लड़ाई की बड़ी घटना अबतक दर्ज नहीं की गई है। तालिबान द्वारा जेलों पर कब्जा कर कैदियों को छुड़ाने एवं हथियारों को लूटने की घटना के बाद कई शहरी घरों में मौजूद हैं, लेकिन भयभीत हैं।
 
पुरानी पीढ़ी तालिबान की अतिवादी विचार को याद कर रही है जब 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क पर हमले के बाद अमेरिका की अफगानिस्तान में घुसपैठ से पहले सजा के तौर पर पत्थर से मारने और सार्वजनिक तौर पर फांसी की सजा दी जाती थी।
 
समानगनी ने कहा कि इस्लामी अमीरात नहीं चाहता कि महिलाएं पीड़ित हों। उन्हें शरीया कानून के तहत सरकारी ढांचे में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का ढांचा अब तक स्पष्ट नहीं है लेकिन अनुभवों के आधार पर, कह सकता हूं कि यह पूर्णत: इस्लामिक नेतृत्व वाला होगा और सभी पक्ष इसमें शामिल होंगे।
 
इस बीच, मंगलवार को नाटो के अफगानिस्तान में वरिष्ठ नागरिक प्रतिनिधि स्टीफेनो पोंटेकार्वो ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि हवाई अड्डे की उड़ान पट्टी खाली है और अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। तस्वीर में चैन से बनी सुरक्षा दीवार के पीछे सेना का मालवाहक विमान को देखा जा सकता है। उन्होंने ट्वीट किया, 'रनवे खुल गया है। मैं विमानों को उड़ान भरते और उतरते देख रहा हूं।'
 
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक रात में अमेरिकी नौसेना कमान का केसी-130जे हरक्युलिस विमान काबुल हवाई अड्डे पर उतरा और इसके बाद कतर स्थित अमेरिकी ठिकाने अल उदेद के लिए रवाना हो गया। यह अमेरिकी सेना के मध्य कमान का मुख्यालय है। अबतक अफगान हवाई क्षेत्र में कोई दूसरा विमान नहीं देखा गया है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख