ramcharitmanas
✕

सामान की समस्या और उड़ान में देरी से परेशान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का क्रूज की सैर से बदला मूड

Written By WD Sports Desk
Updated: सोमवार, 3 जून 2024 (17:45 IST)
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए जब यहां पहुंची तो वह सामान खोने, उड़ान में देरी और तेज हवाओं से परेशान रही लेकिन ऑलराउंडर एस्टन एगर ने कहा कि इसके बाद शहर के खूबसूरत समुद्र तट पर क्रूज की सैर ने खिलाड़ियों का मूड बदल दिया।

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून (भारतीय समयानुसार छह जून सुबह छह बजे) ओमान के खिलाफ करेगा।

cricket.com.au की रिपोर्ट के अनुसार तेज गेंदबाजी के अगुआ पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क आईपीएल में खेलने के बाद कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज जाते समय कमिंस का सामान खो गया जिसके कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। कमिंस का सामान हालांकि बाद में मिल गया था।

वेबसाइट के अनुसार,‘‘उड़ान में देरी के कारण स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को भी परेशानी हुई। इस कारण इन दोनों को लॉस एंजिल्स में एक रात बितानी पड़ी। यही नहीं बारबाडोस पहुंचने के लिए उन्हें मियामी में भी एक रात गुजारनी पड़ी।’’

मार्कस स्टोइनिस भी अपनी किट देर से पहुंचने के कारण अभ्यास मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया को पूरे खिलाड़ी नहीं होने के कारण अभ्यास मैच में सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को उतारना पड़ा था।

लेकिन एगर ने कहा कि शनिवार को क्रूज की सैर करने से खिलाड़ियों के सभी गिले शिकवे दूर हो गए।एगर ने पत्रकारों से कहा,‘‘कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल में लंबा समय बिताने और फिर कुछ समय के लिए घर जाने के बाद यहां लौटे थे और ऐसे में उनको तरोताजा करने के लिए यह जरूरी था।’’

उन्होंने कहा,‘‘एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं तो फिर आप मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलने के लिए तैयार रहते हैं। हमने इस सैर का भरपूर आनंद लिया। सूर्यास्त देखना हमारे यादगार पलों में से एक था। जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ समय के लिए भूल जाते हैं कि आप विश्व कप खेलने के लिए यहां आए हैं।’’(भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख