dharma sangrah
✕

स्वादिष्ट एवं लजीज ठंडाई

Written By WD
Updated: गुरुवार, 10 अप्रैल 2014 (14:29 IST)
गर्मी के दिनों में सुबह-सुबह ठंडाई पीने का मजा ही अलग है। यदि आप इसे रोज सुबह पिएं तो यह आपको लू और नकसीर से होने वाली तकलीफों से बचाती है। यह बेहद स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही साथ हमारे शरीर को ऊर्जा व ताजगी भी देती है।

वैसे तो आजकल बाजार में रेडीमेड ठंडाई भी मिल जाती है, लेकिन उनके कुछ मिलावट और प्रिजरवेटिव्स के होने की भी संभावना रहती है इसलिए घर की बनी ठंडाई ही सही मायने में फायदेमंद होती है। तो आइए, आज हम घर पर ही ठंडाई बना लेते हैं।

FILE


आवश्यक सामग्री :
चीनी 5 कप, पानी ढाई कप, बादाम 1/2 कप से थोड़े ज्यादा, सौंफ 1/2 कप, काली मिर्च 2 छोटी चम्मच, खसखस 1/2 कप, खरबूजे के बीज 1/2 कप, छोटी इलाइची 30-35 (छीलकर बीज निकाल लें), गुलाब जल 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें तो)।

FILE


विधि :
ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चीनी व पानी मिलाकर उबाल लीजिए और उसके बाद 5-6 मिनट पकाकर ठंडा कर लीजिए। चाशनी तैयार है।

अब सौंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलायची के दाने और खसखस को साफ कीजिए और धोकर अलग-अलग कटोरियों में 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए (रातभर के लिए भी भिगोकर रखा जा सकता है)।

अब पानी निकालकर बादाम को छील लीजिए और मिक्सी में ये छिले हुए बादाम, 2 टेबल स्पून चीनी का घोल और बाकी सारे मेवा-मसाले डालकर बारीक पीस लीजिए। अब इस मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाकर छान लीजिए और बचे हुए मोटे मिश्रण में घोल मिलाकर फिर से बारीक होने तक पीसकर छान लीजिए।

ठंडाई तैयार है। अब इसे किसी एयर टाइट बोतल में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और जब भी मन करे, इसमें आवश्यकतानुसार बर्फ और दूध मिलाकर पी जाइए। बोतल में भरी गई यह ठंडाई यदि फ्रिज में रखी रहे तो 1 महीने से भी ज्यादा दिन चल सकती है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति