dharma sangrah
✕

सूजी के लाजवाब लड्‍डू

Written By WD
Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2013 (10:38 IST)
सामग्री :
500 ग्राम सूजी (रवा), 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शक्कर का बूरा, 20-25 किशमिश, इलायची पावडर एवं गुनगुना पानी।


FILE


विधि :
सबसे पहले सूजी को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच गरम घी का मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब सूजी को गुनगुने पानी से कड़ा गूंध लें। एक कड़ाही में घी गरम रखें और आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आंच पर तल लें।

अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके बारीक चलनी से छान लें।

FILE


जब सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब उसमें शक्कर का बूरा, इलायची पावडर डालकर मिश्रण को एकसार कर लें।

अब अगर जरूरत हो तो और घी मिलाती जाएं, ‍ताकि लड्‍डू आसानी से बन सकें। लड्‍डू बनाने के बाद ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए तैयार है सूजी के लाजवाब लड्‍डू।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया