dharma sangrah
✕

लाजवाब पौष्टिक राजसी सिवाइयां

Written By WD
Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2012 (12:47 IST)
FILE

सामग्री :
150 ग्राम भुनी सेवई, 750 मिली पानी, 2 बड़े चम्मच देशी घी, 5-7 केसर के लच्छे, 50 ग्राम चीनी, 50 ग्राम बड़ी किशमिश व काजू, तड़के के लिए सोने या चांदी का सिक्का।

विधि :
एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें सेवई भून लें व एक तरफ रख दें। अब बचे घ‍ी में काजू और किशमिश भून लें। इन्हें निकालकर अलग रख दें। अब एक बर्तन में पानी में केसर डालकर गर्म करें। उबलने लगे तब सेवई डाल दें। फिर इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह पकने तक चलाएं। चलाते समय सेवइयां टूटे नहीं इस बात का खास ध्यान रखें। बीच में एक छोटा चम्मच घी डालकर चला दें।

सेवइयां पक जाएं तब काजू एवं किशमिश मिलाएं। अब एक कटोरी में थोड़ा-सा घी गरम करें, उसमें चांदी अथवा सोने का सिक्का डाल दें। घी अच्छी तरह गरम होने के बाद उसमें से सिक्का निकाल कर अलग रख दें। तैयार सेवइयों पर सिक्के के तड़के वाला घी डालकर मिलाएं और तैयार पौष्टिक राजसी सिवाइयों को गरम या ठंडी जैसे चाहे परोसे।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया