kalsarpa dosh calculator
✕

लाजवाब कस्टर्ड ब्रेड पुडिंग

Written By WD
Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2012 (16:08 IST)
सामग्री :
डेढ लीटर दूध, 10-12 स्लाइस ब्रेड किनारे निकली हुई, 2 कप शक्कर, 1 कप ताजे नारियल का बूरा, एक कप कस्टर्ड पावडर, थोड़ी-सी चेरी, बादाम-पिस्ता की कतरन बड़े साइज में कटी हुई, केसर के 4-6 लच्छे।

विधि :
पहले ब्रेड का चूरा कर लें। अब कड़ाही गर्म करें व चूरे को सूखा ही थोड़ा भून लें। अब धीरे-धीरे इसमें एक लीटर दूध डालें तथा बराबर चलाते रहें। अब इसमें एक कप शक्कर और नारियल का बूरा मिला लें और चलाते रहें। गाढ़ा जमने लायक हो जाए तो कांच के बाउल में निकाल लें।

फिर थोड़े दूध में कस्टर्ड पावडर घोलें व बाकी दूध में शक्कर मिलाकर उबालें। उबलते दूध में कस्टर्ड मिला लें व लगातार चलाते रहें। गाढ़ा होने पर आंच से उतारें व ब्रेड के मिश्रण के ऊपर फैला लें। इसे चेरी से डेकोरेट कर लें व फ्रिज में ठंडा करके सेट करें, बाद में सर्व करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा