Daily Horoscope
✕

रसीला समोसा

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2009 (17:05 IST)
ND

सामग्री :
150 ग्राम खोया, 200 ग्राम शक्कर, 250 ग्राम मैदा, 10 ग्राम पिस्ता, 10 ग्राम काजू, 10 ग्राम बादाम, 5 ग्राम इलाइची पावडर, थोड़ा-सा बैकिंग पावडर तथा तलने के लिए घी।

विधि :
मैदे में बैकिंग पावडर मिलाकर छान लें। फिर इसमें थोड़ा-सा मोयन डालकर गूँथ लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें इलाइची पावडर मिलाकर रख लें। खोए को हाथ से मैश करके एक-दो मिनट तक भून लें। गरम में ही मेवे मिला दें। मैदे की लोइयाँ बनाकर रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें। बेली हुई रोटी को चाकू से बीच में से काटकर दो-दो हिस्से कर लें।

अब हर हिस्से में खोए वाला मिश्रण भरकर समोसे का आकार दें। किनारों को अच्छी तरह बंद करें। घी गरम करके कम आँच पर समोसों को सुनहरा होने तक तलें। चाशनी में डालकर दो मिनट तक पकाएँ। जब समोसों में अच्छी तरह रस भर जाए तो निकालकर सर्व करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें