1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. मिल्क-कोकोनट के चमचम

Coconut milk Sweet | मिल्क-कोकोनट के चमचम

मिल्ककोकोनट के चमचम
ND

सामग्री :
1 गीला पानी वाला नारियल, 1 लीटर दूध, 200 ग्राम शक्कर, 50 ग्राम खोपरा बूरा, 1 चुटकी केसर व इलायची पावडर।

विधि :
नारियल को फोड़कर 4-5 घंटे पानी में गला दें, फिर उसके छिलके निकालकर कद्दूकस कर लें और मिक्सी में बारीक बीस लें। तत्पश्चात दूध को कड़ाही में उबलने रखें और उसमें पिसा हुआ नारियल मिला दें। इसे तब तक उबालते रहें जब तक कि यह मावा जैसा न बन जाए।

इसमें चीनी, केसर व इलायची पावडर डाल दें और ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसके छोटे अंडाकार चमचम बना लें फिर इन्हें खोपरे के बूरे में लपेटकर पेश करें।