Daily Horoscope
✕

मिठासभरे लजीज घेवर

Written By WD
Published: शनिवार, 24 अगस्त 2013 (10:39 IST)
सामग्री :
डेढ़ कटोरी मैदा, दो कप पानी, डेढ़ बड़ा चम्मच गाढ़ा घी, डेढ़ कप बर्फ का ठंडा पानी, सव्वा दो कटोरी शक्कर, गुलाब पत्ती, चुटकी भर पीला रंग, पाव कटोरी पिस्ता-बादाम की कतरन, एक रिंग मटका रखने वाली।


FILE


विधि :
एक बर्तन में जमा हुआ गाढ़ा घी लेकर बर्फ के ठंडे पानी के साथ खूब फेंटिए। पांच मिनट बाद घी में से पानी बाहर निकल जाता है। अब पानी निथार कर इसमें थोड़ा-थोड़ा कर मैदा मिलाकर फेंटिए।


FILE


जब भजिए से भी पतला घोल तैयार हो जाए तब छोटी कड़ाही में मटका रखने वाली रिंग रखें। इसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तब रिंग के बीच में धीरे-धीरे धार-सी बनाते हुए मैदे का घोल छोड़ें।



रिंग करीब आधा डूबा होना चाहिए। जब हल्का बादामी होने लगे, तब सलाई की सहायता से घेवर उठा लीजिए। इसी प्रकार सभी घेवर तैयार करके रख लें।

अब घेवर पर डेढ़ तार की गरम चाशनी 3-4 बार डालें। लीजिए तैयार है मिठासभरे लजीज घेवर। ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाकर पेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया