1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. बादामी दाल फ्लैट्स

Festival Reicpes -Dal fletas | बादामी दाल फ्लैट्स

- लीला जैन

बादामी दाल फ्लैट्स
ND

सामग्री :
मूंग दाल 300 ग्राम, देसी घी 300 ग्राम, नारियल बूरा 300 ग्राम, मावा 150 ग्राम, बादाम (कटे) 50 ग्राम, पिस्ता चूरा 1 बड़ा चम्मच।

विधि :
मूंग की दाल को अच्छी तरह धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब छलनी में दाल डालकर सारा पानी निकाल दें। दाल को मिक्सी की सहायता से सूजी की तरह मोटा पीस लें। अब कड़ाही में आधा घी डालकर दाल भूनें। बाकी बचे हुए घी को एक-एक चम्मच करके दाल में डालती जाएं और दाल सेंकती जाएं।

जब दाल बादामी रंग की हो जाए, तब उसमें मावा किसकर डाल दें। दाल अब थोड़ा और भूनें। अब इसमें नारियल बूरा, बादाम व पिस्ता मिलाकर मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में जमने के लिए रख दें। ऊपर से पिस्ता चूरा बुरका दें। ठंडी होने पर मनचाहे शेप में काट लें। दबाकर फ्लैट्स का शेप दें और घर आए मेहमानों को परोसें।