Hanuman Chalisa
✕

नारियल-मावे के स्पेशल लड्डू

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012 (15:34 IST)
सामग्री :
दो गीले नारियल (पानी वाले), पाव कटोरी बादाम-पिस्ता कतरन, 600 ग्राम दूध, 150 ग्राम मावा, 400 ग्राम शक्कर, 1 बड़ा चम्मच घी, इलायची पावडर एक चम्मच, केसर के कुछेक लच्छे।

विधि :
सबसे पहले नारियल बधार कर पानी एवं नारियल को अलग कर लें। अब नारियल के अंदर का खोपरा निकाल कर उसके ऊपर की ब्राउन परत को चाकू या किसनी की सहायता से अलग कर लें। अब पूरे सफेद नारियल के टुकड़े करके मिक्सी में बारीक पीस लें और दूध में मिलाकर गैस पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब शक्कर मिलाएं और पुनः गाढ़ा कर लें। यदि मिश्रण सेंकने में चिपकता है तो घी डालें, अन्यथा नहीं।

अब एक कड़ाही में मावा हल्का-हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें। ठंडा होने पर मावा, पिसी इलायची और केसर नारियल के मिश्रण मिलाएं। ऊपर से बादाम-पिस्ता डाले और गोल लड्डू बना लें। तैयार नारियली लड्डू को पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक