dharma sangrah
✕

चना दाल के भरवां लड्डू

Written By WD
Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013 (14:29 IST)
सामग्री :
चने की दाल 2 कटोरी, पिसी शक्कर 1/2 कटोरी, इलायची पावडर 1 चम्मच, कटे मेवे (खोपरा, काजू, बादाम, छुआरे आदि), शुद्ध घी 1 बड़ा चम्मच, मैदा 1/2 कटोरी, दूध 1 कप, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी।

विधि :
चने की दाल को पानी में डालकर अच्छी तरह पकाएं। पानी उतना ही डालें जितने में दाल पक जाए। ठंडी होने पर गरम शुद्ध घी में डालकर दाल को भूनें और शक्कर मिलाएं। शक्कर डालने पर दाल पानी छोड़ती है। अतः इसे तब तक पकाएं जब तक कि पानी पूरी तरह से न सूख जाए। अब इसमें समस्त मेवे और इलायची पावडर मिलाएं।

मैदे को दूध में डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब तैयार दाल के मिश्रण को लड्डू का आकार दें। इसे मैदे के घोल में डुबोएं और गरम घी में धीमी आंच पर डीप फ्राई करें। बटर पेपर पर निकालें और मेहमानों को पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक