Hanuman Chalisa
✕

कलर्ड छेना टिक्की

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2009 (16:32 IST)
ND

सामग्री :
250 ग्राम ताजा छेना, 100 ग्राम पिसी शक्कर, 50 ग्राम पिसा हुआ काजू, 50 ग्राम मावा, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, कुछ बूँदें गुलाब जल और चाहें तो लाल, पीला, हरा रंग, टिक्की को सजाने के लिए काजू, बादाम, चेरी या जो भी सजावट आप करना चाहें।

विधि :
छेने को एक महीन कपड़े में बाँधकर टाँग दें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। थाली में निकालकर इसे हल्के हाथों से शक्कर और गुलाब जल के साथ मैश कर लें ताकि यह एक जैसा चिकना हो जाए।

मावे को हल्का-सा भूनकर काजू पावडर मिलाएँ और स्वादानुसार शक्कर तथा इलायची पावडर डाल लें। इसकी एक आकार की गोलियाँ बनाकर उन्हें चपटा कर लें। तैयार छेने की रंगीन टिक्की बनानी है तो तीन-चार हिस्सों में करके रंग की बूँदें मिक्स कर लें।

काजू वाले मिश्रण को छेने की टिकिया से चारों तरफ से ढँक दें। हर टिकिया के सेंटर में काजू, बादाम या चेरी हल्के हाथ से दबा दें। आपके हाथों से बनी यह रंगीन, खुशबूदार मिठाई आपके भैया को जरूर पसंद आएगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!