Daily Horoscope
✕

इस दिवाली बनाएं मिठासभरी राजसी लवंग लता

Updated: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2014 (14:37 IST)
सामग्री : 
 
50 ग्राम मैदा, 25 ग्राम मावा, आधा चम्मच खोपरा बूरा, आधा चम्मच भूनी खसखस, 5 लौंग, पाव चम्मच इलायची पावडर, 4 से 5 बूंद गुलाब एसेंस, पाव कटोरी कटा मेवा, 200 ग्राम शुद्ध घी। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले 50 ग्राम मैदे में एक चम्मच घी का मोयन मिलाकर कम पानी की सहायता से मुलायम गूंथ लें। दूसरी तरफ एक पैन में मावे को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। मावे में खोपरा बूरा, पीसी इलायची, भूनी खसखस और चाहे तो 10 से 15 टुकड़े कटा मेवा मिला लें। इसके बाद 50 ग्राम शक्कर में 25 एमएल पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें। इसमें 4 से 5 बूंद गुलाब एसेंस मिलाएं। 
 
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे पतला बेल लें। इसमें मावे का तैयार मिश्रण भरें और चारों तरफ से पोटली के आकार में मोड़ कर ऊपर लौंग लगा दें। फिर गर्म घी में बादामी रंग होने तक डीप फ्रॉय करें। इस पोटली को तैयार की गई चाशनी में 15 मिनट तक मिलाएं और ठंडा होने के बाद चांदी का वर्क लगाकर सर्व करें। 
 
नोट : 50 ग्राम मैदा में 7 से 8 पीस लवंग लता तैयार होती है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं