dharma sangrah

Winter Special : विंटर सीजन में खाएं 'डेलीशियस गाजर का हलवा', पढ़ें रेसिपी और 5 फायदे

Updated: सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (16:49 IST)
Carrot halwa recipe
 

विंटर के मौसम में लाल-लाल और मीठी गाजर (Carrot) देखते ही तुरंत हलवे की याद आती है। गाजर स्वाद में मीठी होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। यहां पढ़ें कैसे बनाएं गाजर का टेस्टी हलवा और जानें 5 फायदे भी- 
 
Ingredients for Delicious Gajar Halwa सामग्री :
 
1 किलो फ्रेश गाजर (साफ पानी से धुली और कद्दूकस की हुई), 200 ग्राम खोया, 500 ग्राम दूध, 2 चम्मच घी, 1/4 कटोरी मेवा कतरन, कुछेक केसर लच्छे, 1/2 चम्मच पिसी इलायची। Carrot halwa recipe
  
विधि : How to make Gajar Halwa 
 
एक बड़े पैन में दूध और कद्दूकस की हुई गाजर को धीमी आंच पर उबालने रख दें। उबाल आने के बाद केसर डाले दें। पूरा दूध ओटने तक इसे उबलने दें। अब मावा डाल दें और तब तक पकाए, जब तक पूरी तरह सूखकर एकजैसा मिश्रण न बन जाए। अब घी डाल दें और थोड़ी देर तक पकने दें। अब ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाएं और गरमा-गरम Delicious Gajar Halwa गाजर का हलवा पेश करें। 
 
जानिए 5 फायदे- 5 Health Benefits 
 
1. गाजर के सेवन से शरीर के इम्यून सिस्टम को ताकत मिलती है। 
 
2. गाजर में केरोटेनोइड नामक एक खास तत्व होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर, कोलोन और स्तन कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर माना गया है। 
 
3. गाजर में मौजूद विटामिन 'सी' जहां घावों को ठीक करता हैं, वहीं मसूडों को भी स्वस्थ रखने में लाभदायी है। 
 
4. गाजर का सेवन प्रोटीन बढ़ाने, कैल्शियम और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। 
 
5. गाजर में मौजूद पोटेशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम ब्लड शुगर को सामान्य रखने तथा डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद है। 

Gajar Halwa
 


ALSO READ: सर्दियों में जरूर खाएं गोंद के लड्डू, सेहत को मिलेंगे 10 चमत्कारी फायदे

ALSO READ: Winter Healthy Food : सर्दियों में खाएं सौंठ-मेथी के लड्डू, कमर और जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम, पढ़ें 15 easy steps

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख