Daily Horoscope
✕

सर्दियों में सेहत बनाएगा यह खास व्यंजन, पढ़ें मीठी घुघरी बनाने की आसान विधि

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (17:42 IST)
Ghugri recipe
सर्दियों में मौसम में खास तौर पर खाया जाने वाला यह मीठा व्यंजन ghunghari अधिकतर घरों में बनाया है। यह व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ठंड के दिनों में यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। यहां पढ़ें एकदम आसान विधि- 
 
सामग्री :
500 ग्राम गेहूं (शरबती), एक कटोरी नारियल का बूरा, 100 ग्राम गेहूं का सिंका हुआ आटा, देशी घी, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, चुटकी मीठा सोडा, एक छोटा चम्मच सिंकी हुई तिल, स्वादानुसार गुड़, ऊपर से सजाने के लिए काजू।
 
विधि : 
सबसे पहले गेहूं को साफ करके 2 घंटे के लिए गला कर रख दें। तत्पश्चात गेहूं को धो लें और उसके छिलके निकाल लें। अब इन्हें कुकर में डालें। उसमें एक चुटकी मीठा सोडा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2-3 सीटी लेकर पका लें।
 
अब एक अलग बर्तन में गुड़ की 2 तार की चाशनी बना लें। कुकर ठंडा होने पर पके हुए गेहूं गुड़ की चाशनी में डाल दें और अच्छी तरह हिलाएं। अब ऊपर से इलायची, तिल, सिंका आटा, नारियल का बूरा डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। तैयार गेहूं-गुड़ की घुघरी के ऊपर काजू बिखेर कर, घी डालें और गरमा-गरम सेहतमंद घुघरी सर्व करें।

ALSO READ: Gond ke Laddu recipe : हार्ट और कैंसर जैसी बड़ी समस्या से रखेंगे दूर, विंटर में खाएं ये खास लड्‍डू

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख