Hanuman Chalisa

शरीर को बलशाली बनाएंगे सर्दियों में खाएं जाने वाले ये गोंद के लड्डू...

Updated: बुधवार, 30 नवंबर 2016 (12:10 IST)
* सर्दियों में बनाएं सेहत गोंद के लड्डू से
* गोंद के लड्डू खाएं और सर्दियों में सेहत बनाएं
 

 


 
 
 
 
सर्दियों में मौसम में हर रोज एक मुट्ठी नट्स खाने से आप खुद को दिनभर तरोताजा और एक्‍टिव महसूस करते हैं। नट्स में विशेष तौर पर बादाम, अखरोट, गोंद, घी और खजूर का ज्यादा महत्व है। यह भी कहा जाता है कि बादाम खाने से जहां दिमाग तेज होता है और खून बढ़ता है वहीं गोंद, अखरोट, खजूर, घी आदि के सेवन से शरी‍र बलशाली बनता है। 
 
सर्दी के मौसम में खासतौर पर इन सबको मिलाकर लड्‍डू बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके मद्देनजर पाठकों के लिए हम लेकर आए हैं सर्दियों में सेहत बनाने वाले गोंद के लड्‍डू बनाने की सरल विधि। तो फिर देर किस बात की तुरंत तैयार कीजिए ये लड्‍डू और इस मौसम में बने बलशाली। 
 
सामग्री :
 
ढाई कप उड़द का आटा, 150 ग्राम गोंद, 500 ग्राम बादाम, खजूर और अखरोट की कतरन, 250 ग्राम खोपरा बूरा, 350 ग्राम शकर का बूरा, आधा चम्मच इलायची पावडर, आधा चम्मच सौंठ पावडर, शुद्ध घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दें। अब कड़ाही में घी गरम करके सबसे पहले थोड़ा-थोड़ा गोंद डालें। जब वह आकार में फूलकर दुगना हो जाए तब घी से बाहर निकाल लें। 
 
तत्पश्चात बचे हुए घी में आटा डालें और धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक भूनें। अब बादाम, खजूर और अखरोट, सौंठ पावडर को उस कड़ाही में डालकर हल्का-सा सेंक लें। अब सभी तली हुई सामग्री में खोपरा बूरा, इलायची और गोंद मिलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण ठंडा होने पर इसमें शकर का बूरा मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह एकसार कर लें।

हाथों में थोड़ा-सा घी लगाकर अपनी पसंद के साइज में छोटे-बड़े जैसे चाहे लड्डू बना लें। सर्दी के दिनों में खास उपयोगी ये लड्‍डू खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं। 

- राजश्री कासलीवाल 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख