ramcharitmanas
✕

इस गर्मी के लिए बनाएं घर पर ठंडाई का शर्बत

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (16:58 IST)
सामग्री : 
 
खसखस 60 ग्राम, 60 ग्राम बादाम, शक्कर 1 किलो, पानी आधा लीटर, 5 ग्राम साइट्रिक एसिड, छोटी इलायची 10 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, खरबूज-तरबूज के बीज 25 ग्राम, गुलाब जल 100 मिली, 2 ग्राम पोटेशियम मेटाबाई सल्फेट, केवड़ा जल 25 एमएल, गुलाब की पत्तियां 20 ग्राम।
 
विधि :
 
सबसे पहले बादाम की गिरी, तरबूज-खरबूज के बीज आदि को अलग-अलग बर्तन में रात भर भिगो कर रखें। दूसरे दिन बादाम का छिल्का उतार कर सिलबट्‍टे पर बारीक पीस लें।
 
अब सभी मसाले, बादाम की गिरी, तरबूज-खरबूज के बीज, गुलाब की ‍पत्तियां एकसाथ पीस लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बनाकर साइट्रिक एसिड और पिसा बादाम और मसालों का मिश्रण मिलाएं। 10 से 15 मिनट तक उबालें।
 
इसे आंच से उतारकर छान लें। छाने गए मिश्रण में ठंडा होने पर एसेंस, गुलाब जल और परिरक्षक मिलाएं और छोटे मुंह वाली बोतलों में भर कर रख दें। मेहमानों के स्वागत के लिए खास तौर पर तैयार किया गया ठंडाई का शर्बत (thandai sharbat) आपके लिए बहुउपयोगी साबित होगा। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख