Hanuman Chalisa

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन बनाएं ये 5 स्पेशल मिठाइयां, नोट करें रेसिपी

करवा चौथ व्यंजन और सरगी रेसिपी

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (16:10 IST)
Recipes for Karwa Chauth: हिंदू महिलाओं का सबसे बड़ा त्‍योहार करवा चौथ है। इस व्रत में महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। और सुबह से लेकर रात तक यानि चांद निकलने तक न ही कुछ खाती हैं और ना कुछ पीती हैं। अत: करवा चौथ व्रत में दिन भर भूखे-प्यासे रहना बहुत मुश्किल होता है। अत: ऐसे समय में आपको अपनी डाइट में इन मीठे व्यंजनों को अवश्य शामिल करना चाहिए। आइए यहां जानें करवा चौथ के लिए 5 हेल्दी मिठाइयां...
 
केसरिया सेवई खीर
 
सामग्री : 1 लीटर दूध, 1 कटोरी सेवई, शक्कर एक कटोरी, 1 बड़ा चम्मच घी, कटे मेवे पाव कटोरी, 5-7 केसर के लच्छे, इलायची पावडर। सबसे पहले सेवईं के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। कढ़ाई में घी डालकर इन्हें हल्का भूरा होने तक सेंक लें। अब उसमें दूध डालें। साथ ही शक्कर और मेवे डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। अब एक कटोरी में अलग से थोड़ा-सा गरम दूध लेकर उसमें केसर गलाएं और मसलकर दूध में डाल दें। इलायची डालें और वासंती सेवई खीर गरमा-गरम परोसें।

काजू कतली 
 
सामग्री : 1 कप पिसा हुआ काजू, 5-6 बड़े चम्मच शुगर फ्री, 4-5 केसर के लच्छे, पानी आवश्यकतानुसार, आधा चम्मच इलायची पाउडर और चांदी का वर्क। सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी, शुगर फ्री और केसर डालें। पानी में शुगर फ्री पूरी तरह से घुलने तक चलाएं। अब उसमें इलायची पाउडर डालें। मिश्रण गाढ़ा होने पर थोड़ा-थोड़ा करके पिसा काजू डालें, लगातार चलाती रहें ताकि गुठलियां ना पड़ें, अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। 
 
अब तैयार मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा हो जाने पर एक थाली में घी का हाथ घुमाएं और तैयार मिश्रण को पूरी तरह एक जैसा फैला दें। अब ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और अपनी पसंद के आकार में चाकू की सहायता से काजू कतली या बर्फी काट लें। घर पर आसान तरीके से तैयार की गई इस बर्फी का भगवान को भोग लगाकर व्रत खोलें।

मिक्स हलवा
 
सामग्री : 100 ग्राम मूंग दाल, 100 ग्राम चना दाल, 50 ग्राम उड़द दाल, 50 ग्राम सोयाबीन, 150 ग्राम घी, 250 ग्राम शकर, 1/2  चम्मच पिसी इलायची। सभी दालों को बीन कर साफ करें, फिर इन्हें धोकर 2-3 घंटे भिगोएं। भीगी दालों का पानी निथारें एवं मिक्सी में पीस लें। शकर में 1 कप पानी डालकर 1 तार की चाशनी बनने तक पका लें। तैयार चाशनी अलग रखें। एक कढ़ाई में घी गर्म करके पिसी दाल डालें एवं धीमी आंच पर हिलाते हुए भूनें। दाल अच्छी भून जाने एवं खुशबू आने पर इसमें चाशनी मिलाकर पकाएं। हलवे की तरह गाढ़ा होने पर पिसी इलायची डालें। तैयार हलवा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। अब गर्मागर्म हलवा सर्व करें। 

गुलगुले
 
सामग्री : 250 ग्राम गेहूं का आटा, 100 ग्राम गुड़, चुटकी भर सोडा, एक चम्मच सौंफ, तलने के लिए तेल अथवा घी।
 
विधि : सर्वप्रथम गुड़ को पानी में गला लें। तत्पश्चात इस पानी में गेहूं का आटा और सौंफ मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में चुटकी भर सोडा डाल दें। अब थोड़ी देर के लिए तैयार घोल को गलने दें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके गोल-गोल पुए बनाएं और धीमी आंच पर इन गुलगुले पुए को तलें। करवा चौथ के इस परंपरागत व्यंजन गुड़ के गुलगुले से त्योहार का आनंद लें। 

मखाना खीर
 
सामग्री : 1 लीटर दूध, 2 कप मखाने, 4 चम्मच चीनी, 1 चम्मच देसी घी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, किशमिश, काजू-बादाम की कतरन, किसा हुआ सूखा नारियल। सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें मखानों को डालकर भून लें, फिर भूनें हुए मखानों को प्लेट में निकालकर ठंडा करें और फिर उसे कूट लें। अब दूध को उबलने दें, जब दूध उबल जाए तो उसमें कूटे हुए मखाने डालें और पकाएं, साथ ही चीनी भी डाल दें। जब दूध गाढ़ा हो जाएं तो उसमें किशमिश, काजू-बादाम की कतरन, इलायची पाउडर और सूखा नारियल मिलाएं और तैयार मखाना खीर पेश करें। 

ALSO READ: Karwa Chauth Vrat: इन 6 महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

अगला लेख