Hanuman Chalisa
✕

Holi Special : लाजवाब नटमेग फ्लेवर श्रीखंड

Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (10:53 IST)
holi recipe shrikhand
 
सामग्री :
2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल (नटमेग) पाउडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पाउडर एक छोटा चम्मच, शकर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 
 
विधि :
श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शकर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शकर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पाउडर, मेवे की कतरन, जायफल पाउडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर लाजवाब नटमेग फ्लेवर श्रीखंड पेश करें। 

holi recipes
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख