Hanuman Chalisa

लाजवाब मनभावन श्रीखंड

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2015 (10:32 IST)
सामग्री :

500 ग्राम फ्रेश चक्का, 400 ग्राम चीनी, चुटकी भर मीठा पीला रंग, 5-6 केसर के लच्छे, 1 चम्मच इलायची पावडर, मेवे की कतरन पाव कटोरी, 1 ताजे लाल गुलाब की पंखुड़ियां।
 
विधि : 
 
सबसे पहले श्रीखंड के चक्के में चीनी मिला कर एक-दो घंटे रख दें। शक्कर पूरी तरह घुल जाने पर चक्के को अच्छी तरह मिलाएं और स्टील की छलनी या कॉटन के कपड़े से छान लें। तत्पश्चात इलायची पावडर, केसर और मेवे की कतरन मिलाएं।
 
मीठे रंग को एक अगल कटोरी में थोड़े-से पानी या दूध में घोल लें। यह अपनी सुविधानुसार श्रीखंड में मिलाएं। जितना गहरा रंग आप श्रीखंड का रखना चाहते है, उतना ही कलर मिलाएं। सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरें। 
 
तैयार श्रीखंड को फ्रिज में रखें। अच्छी तरह ठंडा होने पर गरमा-गरम पूरी और आलू की सब्ज‍ी के साथ लाजवाब श्रीखंड का लुत्फ उठाएं। 
 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

श्रावण मास में शाक खाना क्यों है वर्जित?

हिन्दी कविता: हम पर करो उपकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर बड़ा संदेश: यह किसी की जीत नहीं, राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है

पुण्यतिथि विशेष: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय और महत्वपूर्ण कार्य