biodatamaker

शरद पूर्णिमा विशेष : केसरिया शाही बासमती खीर

Updated: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (11:53 IST)
* खुशबूदार बासमती चावल की शाही खीर
 
सामग्री :
ढ़ाई लीटर दूध, बासमती चावल दो मुट्ठी, पाव कटोरी मेवे (बादाम, पिस्ता व काजू) की कतरन, चार बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए।
 
विधि :
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। चार-पांच उबाल लें। पूरा पानी निथार कर चावल को दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब केसर के लच्छे को अच्छे से मैश करके उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार केसरिया शाही बासमती खीर से त्योहार का आनंद उठाएं। 

ALSO READ: शरद पूर्णिमा विशेष : मेवा और खसखस की खीर

ALSO READ: शरद पूर्णिमा रेसिपी : गाय के दूध से बनी शाही खीर

 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख