Hanuman Chalisa
✕

मकर संक्रांति पर घर आएंगी खुशियां, बनाएं ये पारंपरिक व्यंजन

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2024 (12:09 IST)
makar sankranti recipe 2024: तिल-गुड़ की पुरनपोली या पराठा जहां संक्रांति के दिन तिल-गुड़ खाने के परंपरा का निर्वाहन करता है, वहीं यह सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। आइए यहां जानते हैं मकर संक्रांति के खास अवसर पर स्वाद और सेहत का खजाना कहे जाने वाले तिल-गुड़ की पुरनपोली की रेसिपी के बारे में- 
 
मसाला सामग्री : 1 कटोरी सफेद तिल (सेंक कर बारीक पिसी हुई), 1/4 कटोरी बेसन, 1 कटोरी बारीक कटा गुड़ या स्वादानुसार, घी आवश्‍यकतानुसार, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 केसर के लच्छे (पानी में भीगे हुए)। 
 
पुरनपोली/ पराठे की सामग्री : गेहूं का आटा, 2 चम्मच तेल या घी (मोयन के लिए)। 
 
विधि : सबसे पहले गेहूं के आटे में तेल या घी मोयन डालकर गूंथ कर अलग रख दें। अब एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें तिल डालें और थोड़ी देर चलाएं। अब बेसन डाल दें। बेसन को धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक सेंकने के पश्‍चात उसमें गुड़ डालकर हिलाएं, जब तक कि पूरा गुड़ पिघल कर एक जैसा मिश्रण तैयार न हो जाएं। 
 
जब तिल-गुड़ तथा बेसन का सारा मिश्रण अच्छी तरह मिक्स और गाढ़ा हो जाए, तब उसमें इलायची पाउडर और भीगी केसर डाल दें। अब मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने। मिश्रण ठंडा होने पर उसके अपनी पसंद के साइज के गोले बनाकर रख लें। 
 
अब आटे की लोई बनाकर उसमें तिल के मिश्रण की गोली रखकर उसका पोली/ पराठा बना लें। तवा गरम करके उसे दोनों तरफ से घी लगाते हुए अच्छे से कुरकुरा होने तक सेंक लें। मकर संक्रांति के लिए खास तौर पर तैयार की गई तिल-गुड़ की गरमा-गरम पुरनपोली सर्व करें, यह सभी को बहुत पसंद आएगा।
 
आप चाहे तो हरी चटनी के साथ आमटी या कढ़ी को परोस सकते हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख