Hanuman Chalisa

मुलायम पुरनपोली कैसे बनाएं, सरल तरीका जानिए

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2023 (14:14 IST)
Puran poli 
 

यदि आप भी किसी खास फेस्टिवल के अवसर पर मुलायम पुरनपोली बनाना चाहते हैं तो यह सरल विधि आपके बहुत काम आएगी। जानिए कैसे बनाएं यह डिश- 
 
सामग्री : 200 ग्राम चना दाल, 300 ग्राम आटा, 300 ग्राम शकर, 6-7 पिसी इलायची, 8-10 केसर के लच्छे, शुद्ध घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि : पुरनपोली बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर में चने की दाल को अच्छी तरह से धोकर, दाल से डबल पानी लेकर कम आंच पर 30 से 35 मिनट पकने दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा होने पर चना दाल का पानी स्टील की छन्नी की सहायता से पूरा निथार लें। अब दाल को रवई से बारीक कर लें तथा उसमें एक कढ़ाई में थोड़ा-सा घी डाल कर सेंकने के लिए रख दें। 
 
अब चना चाल का पानी पूरी तरह सूखने के बाद उसमें शकर मिलाकर मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार औटाएं यानी तब तक पकाएं, जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छीतरह मिक्स करके आंच बंद कर दें और जब पूरन ठंडा हो जाएं तो इसके आवश्यकतानुसार छोटे-बड़े गोले बना लें। 
 
फिर पुरनपोली बनाने के लिए एक थाली में गेहूं का आटा छान लें और उसमें एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी का मोयन डालें, थोड़ा-सा नमक और चुटकी भी शकर मिलाकर आटे गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा ज्यादा टाइट ना हो। और आटे को 10-15 मिनट के लिए ढंककर रख दें। फिर आटे की छोटी लोई बनाकर एक लोई को बेल लें और उसमें एक पुरन का गोला रखकर मोटी रोटी की तरह बेल लें।

अब गरम तवे पर धीमी आंच पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी होने तक पोली को सेंक लें। इस तरह सभी पुरनपोली बना लें। अब तैयार मुलायम पुरनपोली अब ज्यादा मात्रा में घी चुपड़े तथा कढ़ी या आमटी के साथ गरमा-गरम पुरनपोली का आनंद लें। 

puranpoli recipe 
 

 


ALSO READ: हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर बनाएं यह खास प्रसाद, उगादी पच्चड़ी के सेवन से सेहत रहेगी तंदुरुस्त

ALSO READ: गुड़ी पड़वा पर बनते हैं ये खास व्यंजन, अभी नोट करें रेसिपी
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख