sawan somwar

कैसे बनाएं घर पर शाही मोदक, यहां पढ़ें आसान वि‍धि....

Updated: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (12:54 IST)
किसी भी गणेश पूजा के अवसर पर श्री गणेश को मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि मोदक गणेश जी का प्रिय व्यंजन है। इससे गणेशजी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। खास करके उन्हें प्रसाद में 21 मोदक का नैवेद्य दिखाने की मान्यता है। आइए जानें मोदक बनाने की सरल व्यंजन विधि। 
 
सामग्री : 
150 ग्राम नारियल बूरा, 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 1 चम्मच इलायची पावडर, 1 छोटा कप अथवा कटोरी काजू-बादाम की कतरन, 1 छोटा आधा कप किशमिश, मोयन के लिए तेल अथवा घी, तलने के लिए घी अलग से।
 
विधि : 
सबसे पहले मैदे को छान कर उसमें मोयन डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात खोपरा और शक्कर का बूरा, इलायची, काजू-बादाम की कतरन, किशमिश आदि सारी सामग्री मिक्स करके अलग बर्तन में रख लें।
 
फिर तैयार मैदे की 21 लोइयां बना लें। हर लोई को हल्के हाथ से थोड़ा-सा बेलकर उसमें आवश्यकतानुसार भरावन सामग्री भरें और मोदक का आकार देते हुए उसका मुंह बंद कर दें। इस तरह सभी मोदक बना कर रख लें। 
 
अब कड़ाही में घी गर्म करके कम आंच पर सभी मोदक तल लीजिए। अब गणेशजी को प्रिय 21 मोदकों को प्रसाद में चढ़ाएं। 

ALSO READ: गणेश जी को प्रसन्न करना है तो बनाएं नारियल-सूजी के रसीले मोदक, पढ़ें सरल रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख