ramcharitmanas

लम्बोदर को प्रिय हैं ड्रायफ्रूट्‍स के शाही मोदक

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (14:09 IST)
भगवान श्रीगणेश का प्रिय व्यंजन मोदक है। इसलिए गणेशजी को इसका भोग अवश्‍य लगाना चाहिए। इससे गणेशजी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। आपके लिए प्रस्तुत है मोदक बनाने की सरल व्यंजन विधि। 
सामग्री (भरावन के लिए) : 
 
काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूज के बीज, मखाना (सभी मेवे 1 कप कतरे हुए ), गुड़ 1 कप, 1/4 कप दूध, इलायची पावडर, किशमिश व चारौली। 
 
कवर सामग्री : चावल आटा 1 कप, मैदा 1/2 कप, 2 टी स्पून घी, चुटकी भर नमक।
 
विधि : 
कड़ाही में गुड़, दूध व मेवे (किशमिश को छोड़कर) डालें व सूखने तक पकाएं। अब इलायची पावडर व किशमिश मिलाएं व ठंडा करें। मोदक के कवर सामग्री को मिलाकर गूंथ लें। छोटी-छोटी पतली पूरियां बना कर भरावन सामग्री भरें व मोदक का आकार दें। 
 
इसी प्रकार सारे मोदक बना लें। अब घी गर्म करके मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। ड्रायफ्रूट्‍स के शाही मोदक तैयार हैं।

ALSO READ: कैसे बनाएं घर पर बूंदी के लड्‍डू...
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख