suvichar
✕

छठ पर्व पर छठ मैया को लगाएं खीर का भोग...

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (15:54 IST)
सामग्री :
 
2 लीटर गाय का दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, 4 बड़े चम्मच शकर, आधा चम्मच पिसी इलायची और 3-4 लच्छे केसर।
 
विधि :
 
सबसे पहले खीर बनाने से 1-2 घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर 4-5 उबाल आने तक पका लें। चावल का पूरा पानी निथारकर दूध में डाल दें। बीच-बीच  में चलाती रहें।
 
चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर गलने तक दूध को लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़ें नहीं। खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब उसमें सूखे मेवे की कतरन, इलायची डाल दें। अब एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें और उबलती हुई खीर में डाल दें। 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें और फिर आंच बंद कर दें। गोदुग्ध से बनी तैयार शाही मेवा खीर का प्रसाद में भोग लगाएं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख