biodatamaker
✕

दीपावली विशेष व्यंजन : चिरोटे (देखें वीडियो)

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (12:22 IST)
सामग्री : 3 कटोरी रवा, 1 कटोरी मैदा, मोयन के लिए तेल, 1 कप दही, चुटकी भर बेकिंग सोडा, 4 कटोरी शक्कर, 1 कटोरी चावल का आटा, थोड़ा-सा मीठा रंग, इलायची पावडर, घी।
 
विधि : सबसे पहले चावल के आटे को घी में अच्छे से फेंट लें। इधर रवा और मैदा छानकर उसमें बेकिंग सोडा और एक बड़ा चम्मच तेल का मोयन और दही डालकर टाइट गूंथ लें।
 
अब बड़ी-बड़ी लोई बनाकर रख लें। फिर दो बड़ी-बड़ी पूरीयां बेल लें। एक पूरी पर चावल का आटा फैलाएं और दूसरी पूरी उस पर रखें। अब पूरी को पट्‍टी की तरह मोड़ते हुए लपेट लें और चाकू की सहायता से बर्फी के आकार में काट कर रख लें। अब हर टुकड़े को चौकोर आकार में दोबारा बेल लें।
 
एक कड़ाही में घी गरम करके सारे चिरोटे तल लें। चाशनी बनाकर उसमें मीठा रंग व इलायची डालें। अब तले हुए चिरोटे चाशनी में डालकर थोड़ी देर रखें। तत्पश्चात चाशनी से बाहर निकाल कर डिब्बे में भर दें। 
 
वीडियो 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख