sundarkand
✕

गुलाब की पंखुड़ी से बनाएं शीतल ठंडाई, होली में बढ़ती गर्मी से देगी राहत

Updated: गुरुवार, 17 मार्च 2022 (15:27 IST)
Rose Thandai Recipe
 
गुलाब की पत्तियों की होली स्पेशल ठंडाई
 
सामग्री :
 
1 लीटर दूध, 1/2 लीटर पानी, 500 ग्राम शकर, 100 ग्राम बादाम, 100 ग्राम पिस्ता, 5-6 देशी गुलाब की पत्तियां, 20 दाने काली मिर्च, थोड़ी-सी केसर, 5 ग्राम इलायची दाने, गुलाब जल स्वादानुसार और कुछ मात्रा में आइस क्यूब। 
 
thandai recipe विधि :
 
सबसे पहले बादाम और पिस्ता को अलग-अलग 5 से 6 घंटे पूर्व ठंडे पानी में भिगो दें। अब गुलाब की पत्तियां, काली मिर्च व इलायची दाने अलग-अलग भिगो दें। जब बादाम-पिस्ता भीग जाए तो उनका छिलका उतार कर सिलबट्‍टे पर अलग-अलग ही महीन पीस लें। शेष भीगी हुई सामग्री को भी पीस लें। अगर सिलबट्‍टा नहीं है तो सभी सामग्री को मिक्सी में महीन पीस लें।
 
अब दूध, पानी और शकर का मिश्रण बनाकर तैयार कर लें। ऊपर की पिसी हुई सारी सामग्री को मिलाकर एक साफ छनने वाले कपड़े पर रखें और दूध वाले मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा डालकर हाथ से रगड़ते हुए ऊपर वाले पूरे मिश्रण को 2-3 बार छान लें। 
 
अब गुलाब जल में केसर घोंटकर छनी हुई ठंडाई में मिला कर अच्छी तरह फेंट लें। अपने स्वेच्छा नुसार आइस क्यूब डालें या फ्रिज में ठंडी करके कूल-कूल गुलाब ठंडाई को (Holi thandai recipe 2022) रंगों के खास पर्व पर मेहमानों को पेश करें। आप चाहे तो सर्व करते समय ऊपर से गुलाब की पत्तियों से सजाकर पेश कर सकती हैं।

Rose Thandai Recipe
 

ALSO READ: होली स्पेशल ठंडाई: Bhang Thandai के बिना अधूरा है होली का पर्व, जानिए कैसे बनाएं

ALSO READ: thandai recipe : इस हेल्दी ठंडाई से करें होली का स्वागत, मजा हो जाएगा दोगुना

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख