Hanuman Chalisa

होली व्यंजन : जायकेदार कलरफुल मीठी पोटली

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2015 (13:38 IST)
कैसे संभव है कि होली का रंगीन त्योहार हो और मिठाई की बात न हो...! आइए होली के इस रंगबिरंगी त्योहार पर हम कुछ खास तरह की जायकेदार मिठाई से घर आए मेहमानों का स्वागत‍ करें और होली के मनभावन पर्व को और भी रंगीन बनाएं।

सामग्री : 
 
मैदा 500 ग्राम, 1 कप पिसी शक्कर, पाव-पाव कप बादाम-काजू की कतरन, गुलकंद व खोपरा बूरा, लाल-पीला रंग खाने वाला, दूध, घी (मोयन व तलने के लिए)।
 
विधि : 
 
छने हुए मैदे में थोड़ा-सा लाल रंग मिलाएं तथा 2 चम्मच घी का मोयन एवं पिसी शक्कर मिलाकर दूध से गूंथ लें। अब बादाम, काजू, गुलकंद व खोपरा बूरा मिक्स करके रख लें। थोड़े मैदे में पीला रंग मिलाकर अलग से गूंथकर रखें व पूड़ी जैसा बेलकर पतली-लंबी पट्टियां काट लें।
 
लाल मैदे की छोटी-छोटी पूरी बनाएं व गुलकंद-मिश्रण रखकर चारों तरफ से चुन्नट देते हुए पोटली जैसी बना लें। ऊपर से थोड़ी जगह (पाव इंच) छोड़कर पीली पट्टियों से लपेट दें। अब घी गर्म करें व मध्यम आंच पर सभी पोटलियों को तल लें। तैयार जायकेदार कलरफुल मीठी पोटली से मनभावन पर्व मनाएं।

- राजकुमारी वी. अग्रवाल

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है