biodatamaker
✕

झटपट बनने वाला घिया का शाही पौष्टिक हलवा, पढ़ें सरल विधि

Updated: मंगलवार, 12 जून 2018 (16:50 IST)
सामग्री :
* 1 किलो घिया/लौकी 
* 1/2 कप चीनी
* 1 कप मावा 
* 2 टेबल स्पून देशी घी
* 15-20 काजू बारीक कटे हुए 
* 20-25 किशमिश
* 10-12 पिस्ते
* 5-6 इलायची
 
विधि :
सबसे पहले घिया को धो लें, फिर छील लें और कद्दूकस कर लीजिए। बीज वाला हिस्सा छोड़ दें। कद्दूकस की हुई घिया को कड़ाही में डालिए, गैस पर रखिए और थोड़ा-सा पका लीजिए। चीनी मिलाकर और पकने दीजिए।

कड़ाही में पक रही घिया को 2-3 मिनट में चलाते रहिए। उबाल आने तक आप देखेंगे कि घिया में काफी पानी की मात्रा दिख रहा है। अब घिया को तेज आंच पर पकाएं और हर 5 मिनट बाद चलाते रहें और पानी के खत्म होने तक उसे पकने दें।
 
जब घिया का पानी भाप बनकर उड़ जाए तो इसमें घी डालकर भूनें। इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिए और हलवे को चलाते रहें। 5-6 मिनट में हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। अंत में इलायची पाउडर डालकर मिला दें। गरमा-गरम घिया का हलवा परोसिए और खाइए।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

अगला लेख