ramcharitmanas

जन्माष्टमी पर कान्हा को अर्पित करें उनका मनपसंद भोग, जानें कैसे बनाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (16:19 IST)
धनिया पंजीरी
 
Highlights 
 
जन्माष्टमी पर कौनसा भोग बनाएं।
जन्माष्टमी नैवेद्य के बारे में जानें।
धनिया पंजीरी की सरल विधि।

ALSO READ: Janmashtami Recipe : कैसे बनाएं जन्माष्टमी पर पंचामृत का भोग, नोट करें रेसिपी
 
Coriander Panjiri : जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्‍ण को भोग लगाने के लिए खास तौर पर धनिया पंजीरी का उपयोग किया जाता हैं। आपको बता दें कि धनिया की पंजीरी में कई औषधीय गुण सम्मिलित होते हैं। अत: इसका सेवन करना सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है। 
 
जानिए यहां जन्माष्टमी के खास अवसर पर बनाए जाने वाले धनिया पंजीरी की रेसिपी के बारे में....
 
धनिया पंजीरी
 
धनिया पंजीरी बनाने के लिए आपको 100 ग्राम साबुत खड़ा धनिया, 100 ग्राम पिसी शकर, छोटी पाव कटोरी कटे हुए मखाने, 25 ग्राम सूखे खोपरे के टुकड़े, काजू और बादाम की कतरन, 2-3 इलायची पिसी हुई, कुछेक किशमिश, 4-5 केसर के लच्छे तथा घी की जरूरत होगी। अब सबसे पहले एक कड़ाही में छोटा आधा चम्मच घी गर्म करें। अब धनिया डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब धनिए से खुशबू आने लगे तब आंच से उतारकर ठंडा कर लें। अब सभी मेवे भूनकर अलग रखें। 
 
धनिया ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक बीस लें। अब इसमें पिसी शकर, तले मेवे और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। केसर से सजाएं। लीजिए तैयार है शाही धनिया-ड्राई फ्रूटस पंजीरी। अब इस प्रसाद से कान्हा को भोग लगाएं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण का पसंदीदा भोजन कौन-सा है, जानें 56 भोग कथा
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख