Hanuman Chalisa
✕

दिवाली के पकवान : मीठे अनारसे (देखें वीडियो)

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (12:29 IST)
अनारसे एक खास महाराष्ट्रीयन व्यंजन है जो अमूमन हर मराठी भाषियों के घर पर दीपावली के त्योहार पर बनाया जाता है। इस मीठे पकवान को पसंद करने वालों में केवल मराठी भाषी ही नहीं बल्कि यह सभी को पसंद आता है। आइए देखते हैं क्या है इसे बनाने की विधि : -
 
सामग्री : 3 से 4 कप चावल, शक्कर, पाव कटोरी चम्मच खसखस, देशी घी या डालडा घी, थोड़ा-सा दूध।
 
विधि : अनारसे बनाने की प्रक्रिया तीन दिन पहले से शुरू हो जाती है। जिस दिन अनारसे बनाना है उससे तीन दिन पहले चावल को धो लें। उसके बाद चावल में पानी डालकर रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल का पानी बदल कर फिर से रात भर के लिए रख दें। तीसरे दिन चावल से पानी अलग कर चावल सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
 
चावल से थोड़ी कम मात्रा में शक्कर लेकर उसे भी मिक्सी में ग्राइंड कर लें। चावल और शक्कर को मिलाकर गूंथ लें और फिर रात भर के लिए रख दें। इसके बाद अनारसे बनाने से तीन-चार घंटे पहले दूध से आटा गूंथकर ढंक कर रखें। तीन चार घंटे बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। 
 
अब एक अलग थाली में थोड़ी-सी खसखस बिखेर दें। उस पर अनारसे की लोई रखें और हाथ से थोड़ी बड़ी कर लें। इस तरह उसके एक भाग में खसखस चिपक जाएगी। अब लोई के जिस भाग में खसखस लगी है उस तरफ से घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। लीजिए तैयार हैं आपके दीपावली के विशेष अनारसे। 
 
विशेष : इसे सिर्फ एक तरफ से ही तला जाता है। यह अनारसे एक तरह से मुलायम और दूसरी तरफ से थोड़े कड़े होते हैं। 
देखें वीडियो

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख