ramcharitmanas

गाजर के हलवे का नाम लेते ही मुंह में आएगा पानी, पढ़ें हलवा बनाने का पारंपरिक तरीका

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (12:36 IST)
सर्दियों के दिन आए और गाजर के हलवे की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। गाजर का हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है। गाजर का हलवा अमूमन सभी को पसंद होता है। इसे खाने का मजा खास कर ठंड के दिनों में ही आता है, क्योंकि ठंड के मौसम में मीठी गाजरों का अलग ही मजा होता है। तो फिर देर किस बात की, इस सरल विधि से घर पर बनाइए गाजर का हलवा... 
 
सामग्री :
 
1 लीटर दूध, 1 किलो गाजर, खोया 200 ग्राम, 300 ग्राम शक्कर, 4 चम्मच घी, आधा कप मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पावडर, कुछेक मेवे अलग से। 
 
विधि :
 
गाजर को साफ कर पहले छील लें फिर कद्दूकस कर लें। एक बर्तन में 2 चम्मच घी डालें और गाजर को 5 से 7 मिनट तक भून लें। अब इसमें दूध मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए। फिर इसमें शक्कर मिलाएं और इसे चलाती रहें जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए। 
 
अब इसमें खोया और सूखे मेवे की कतरन भी मिला दें। ऊपर से इलायची और 2 चम्मच देसी घी और मिलाकर कुछ देर पकाएं। आंच से उतारकर मेवों से सजाकर गरमा-गरमा स्वादिष्ट गाजर का हलवा पेश करें।
 
- राजश्री कासलीवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख