sundarkand
✕

कलरफुल मिल्क शेक

Updated: गुरुवार, 11 मई 2017 (13:03 IST)
सामग्री : 1 लीटर दूध, 200 ग्राम शक्कर, 1 कप क्रीम, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी केसर, कुछ बूंदें मीठा खाने वाला हरा रंग, बारीक कतरा मेवा, वनीला एसेंस, बर्फ।
 
विधि : दूध में शक्कर मिलाकर अच्छा उबाल लें। ठंडा करके इलायची पावडर, एसेंस व क्रीम मिलाएं। तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में हरा रंग मिलाएं, दूसरे में केसर को मिक्स करें, तीसरा हिस्सा सफेद ही रखें। तीनों हिस्से अलग-अलग फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
सर्व करने से पहले हर हिस्से को मिक्सर में फेंट लें। कांच के गिलासों में पहले थोड़ी कुटी बर्फ डालें। हरे रंग का दूध, फिर थोड़ी-सी बर्फ, केसरिया दूध, बर्फ और अंत में सफेद दूध भरें। सतह पर कतरा मेवा बुरक दें। कलरफुल मिल्क शेक का यह नया अंदाज सभी को बहुत रास आएगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख