ganesh chaturthi

ठंडा-ठंडा चिल्ड मिल्क शेक

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (10:45 IST)
गर्मी के दिनों में घर पर बनाएं बच्चों का पसंदीदा स्पेशल मिल्क शेक, पढ़ें आसान विधि
 
सामग्री :
 
1 लीटर दूध, 200 ग्राम शकर, 1 कप क्रीम, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी केसर, कुछ बूंदें मीठा खाने वाला हरा रंग, बारीक कतरा मेवा, वनीला एसेंस, बर्फ।
 
विधि :
 
दूध में शकर मिलाकर अच्छा उबाल लें। ठंडा करके इलायची पावडर, एसेंस व क्रीम मिलाएं। तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में हरा रंग मिलाएं, दूसरे में केसर को मिक्स करें, तीसरा हिस्सा सफेद ही रखें। तीनों हिस्से अलग-अलग फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
सर्व करने से पहले हर हिस्से को मिक्सर में फेंट लें। कांच के गिलासों में पहले थोड़ी कुटी बर्फ डालें। हरे रंग का दूध, फिर थोड़ी-सी बर्फ, केसरिया दूध, बर्फ और अंत में सफेद दूध भरें। सतह पर कतरा मेवा बुरक दें। स्पेशल मिल्क शेक का यह नया अंदाज सभी को बहुत रास आएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख