Hanuman Chalisa

इस रंगपंचमी पर बनाएं रंगीन बर्फी

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2015 (14:32 IST)
होली-रंगपंचमी खास तौर पर रंगों और पकवानों का त्योहार है। इस होली पर आप मेहमानों के लिए खास व्यंजनों बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप रंगबिरंगी बर्फी बनाएंगे तो रंगों का त्योहार और मिठासभरा हो जाएगा।
 
सामग्री : 
 
2 कप कटा पाइनापल, 1 कप मावा, 1 कप शक्कर, इलायची, केसर, कुछेक बूंद मीठा रंग और अन्य कलर। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले कटे पाइनापल को एक बाउल में भर लें व ऊपर से शक्कर बुरका कर रख लें। अब कुकर के तले में 200 मि.मी. पानी रखकर पाइनापल वाला बाउल रखें। 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ठंडा करें व मिक्सी में पीसकर सूप की छलनी से छानिए, पल्प तैयार है। 
 
इसे नानस्टिक या स्टील की कड़ाही में ही बनाएं। कड़ाही में पाइनापल का पल्प व शक्कर डालें और उसको चलाते हुए धीमी आंच पर गाढ़ा करें। दूसरी कड़ाही में मावे को गोली बनने तक सेंकिए और पाइनापल पल्प डालिए। फिर इकट्ठा होने तक सेंकें। 
 
अब तैयार सामग्री को ट्रे में फैलाएं। कटे पिस्ता व केसर डालें। अलग-अलग रंगों की कुछेक बूंदे ऊपर से छिड़ककर रंगबिरंगी बर्फी काटें और सर्व करें। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

श्रावण मास में शाक खाना क्यों है वर्जित?

हिन्दी कविता: हम पर करो उपकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर बड़ा संदेश: यह किसी की जीत नहीं, राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है

पुण्यतिथि विशेष: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय और महत्वपूर्ण कार्य