Hanuman Chalisa

समर रेसिपी : कलर्ड मिल्क शेक विद वनीला फ्लेवर

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (12:22 IST)
सामग्री :
 
1 लीटर दूध, 200 ग्राम शक्कर, 1 कप क्रीम, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी केसर, कुछ बूंदें मीठा खाने वाला हरा रंग, बारीक कतरा मेवा, वनीला एसेंस, बर्फ।
 
विधि :
सबसे पहले ताजा दूध में शक्कर मिलाकर अच्छा उबाल लें। ठंडा करके इलायची पावडर, एसेंस व क्रीम मिलाएं। तीन हिस्सों में बांट लें।

एक हिस्से में हरा रंग मिलाएं, दूसरे में केसर को मिक्स करें, तीसरा हिस्सा सफेद ही रखें। तीनों हिस्से अलग-अलग फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। सर्व करने से पहले हर हिस्से को मिक्सर में फेंट लें।

कांच के गिलासों में पहले थोड़ी कुटी बर्फ डालें। हरे रंग का दूध, फिर थोड़ी-सी बर्फ, केसरिया दूध, बर्फ और अंत में सफेद दूध भरें। सतह पर कतरा मेवा बुरक दें। कलर्ड मिल्क शेक विद वनीला का यह नया अंदाज सभी को बहुत रास आएगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख